नई दिल्ली। भाजपा और कांग्रेस ने 2014 में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए। 12 साल में बीजेपी के 88 लाख और कांग्रेस के 1.3 करोड़ फॉलोअर्स हुए हैं। लेकिन महज 5 दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP ने इन दोनों आंकड़ों को छोटा साबित कर दिया।
CJP ने अब तक एक करोड़ 67 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए हैं। हर घंटे करीब 5 लाख फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इंटरनेट पर वायरल हुआ एक व्यंग्यात्मक (satirical) डिजिटल राजनीतिक आंदोलन है। इसकी शुरुआत मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत द्वारा की गई उस टिप्पणी के बाद हुई, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं और फर्जी डिग्री धारकों को “कॉकरोच” कहा था।
इसे आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया कार्यकर्ता ‘अभिजीत दिपके’ ने शुरू किया था। कुछ ही दिनों में इस डिजिटल पार्टी से लाखों युवा जुड़ गए और इसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 1.67 करोड़ के पार पहुंच गई।





