अमरेली (गुजरात) । हिसार (हरियाणा) के एक देशीबीज सप्लायर द्वारा 78 वर्षीय एक परिव्राजक संन्यासी स्वामी तृप्तानंदजी के साथ दान की धनराशि की धोखाधड़ी की गई है।
स्वामी तृप्तानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि फेसबुक पर देशी बीजों के प्रचार की रील देखकर उन्हें लगा कि किसानों को शाकभाजी के देशी बीजों के निःशुल्क वितरण के सुकार्य हेतु इन्हें मंगवाना चाहिए। उन्होंने कमेंट बॉक्स पर अपना मोबाइल नंबर 8963968789 लिखकर बीज प्राप्ति की प्रक्रिया पूछी। रिस्पॉन्स में विकास (मोबाइल नंबर 9521192670) नाम के व्यक्ति ने बीजों की जानकारी दी और बताया कि देशीबीजों का हर पैकेट ₹20 /- का है। आरोपी विकास ने बताया कि भेजे गए QR पर धनराशि और एड्रेस भेजें तो बीजों के पैकेट मिलेंगे। स्वामीजी ने 7 मार्च 2026 को ₹ 4000 /- भेज दिया। इसके बाद ठग ने उनका मोबाइल नंबर व वॉट्सएप ब्लॉक कर दिया और कोई बीज नहीं भेजा।
स्वामी तृप्तानंदजी (मोबाइल नंबर 8963968789) ने हिसार के पुलिस अधिकारियों से निवेदन किया है कि ठग से दान की धनराशि वसूलकर वहां की किसी अच्छी गौशाला को देने की व्यवस्था करेंगे।






