Home » बिलासपुर » बिलासपुर: BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी युवती, कार जब्त; बॉयफ्रेंड को पकड़ थाने ले गई पुलिस

बिलासपुर: BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी युवती, कार जब्त; बॉयफ्रेंड को पकड़ थाने ले गई पुलिस

बिलासपुर। एक कार सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। युवती चलती BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई, इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे की है।

BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस करती रही युवती।
BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस करती रही युवती।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार रसूखदार युवक को पकड़ लिया और उसकी कार भी जब्त कर ली है। युवक प्रतीक लूथर (36) शुभम विहार का रहने वाला है, रविवार रात वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था, तभी स्टंटबाजी की घटना हुई।

पीछे से आ रहे राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
पीछे से आ रहे राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी गर्लफ्रेंड

जानकारी के मुताबिक, रविवार (24 मई) रात BMW कार सवार युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई।

चलती कार में स्टंट और लापरवाही का यह वीडियो पीछे से किसी राहगीर ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने BMW कार जब्त की

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने BMW कार जब्त कर ली। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उसमें सवार युवक प्रतीक लूथर (36) के खिलाफ कार्रवाई की, वह शुभम विहार का रहने वाला है।

पुलिस ने युवक प्रतीक लूथर (36) की कार थाने में खड़ी करवाई।
पुलिस ने युवक प्रतीक लूथर (36) की कार थाने में खड़ी करवाई।

पूछताछ के दौरान प्रतीक लूथर ने स्वीकार किया कि उसने कार चलाते समय ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram