Home » क्रिकेट » आईपीएल: सूर्यवंशी ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, एक सीजन में सबसे ज्यादा 65 सिक्स लगाए, 29 बॉल पर 97 रन बनाए; हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान 180/2

आईपीएल: सूर्यवंशी ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, एक सीजन में सबसे ज्यादा 65 सिक्स लगाए, 29 बॉल पर 97 रन बनाए; हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान 180/2

न्यू चंडीगढ़। IPL में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। हैदराबाद ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।

राजस्थान ने 13 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल और रियान पराग क्रीज पर हैं। यशस्वी जायसवाल 29 बनाकर आउट हुए।

वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल पर 97 रन बनाए। उन्होंने क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2012 में 59 जमाए थे। सूर्यवंशी इस सीजन 65 छक्के जमा चुके हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।

इम्पैक्ट ऑप्शंस: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे।

इम्पैक्ट ऑप्शंस: सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram