Home » क्रिकेट » ‘एक बिहारी सब पर भारी, फिर खत्म गेम’: विराट कोहली का वैभव सूर्यवंशी को संदेश, दिया सफलता का गुरु मंत्र

‘एक बिहारी सब पर भारी, फिर खत्म गेम’: विराट कोहली का वैभव सूर्यवंशी को संदेश, दिया सफलता का गुरु मंत्र

अहमदाबाद। आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया। हालांकि, आरसीबी की जीत से इतर जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा रही, वह है वैभव सूर्यवंशी का अवॉर्ड सेरेमनी में छाना। वैभव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट समेत पांच अवॉर्ड मिले। इसके अलावा उन्होंने आरसीबी और टीम इंडिया के दिग्गज बैटर विराट कोहली से भी मुलाकात की थी। अब आरसीबी ने उस मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कोहली 15 साल के वैभव को सफलता के गुरु मंत्र देते दिख रहे हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

जब वैभव से मिले कोहली…
राजस्थान रॉयल्स से खेलने उतरे 15 साल के वैभव ने आईपीएल 2026 को अपने नाम किया। वह टूर्नामेंट के स्टार बनकर निकले। वैभव ने सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप भी जीती। उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए। वहीं, कोहली ने आरसीबी टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच हुए फाइनल को देखने वैभव भी अहमदाबाद पहुंचे थे। मैच के बाद वैभव ने खुद ही अपने अवॉर्ड्स कलेक्ट किए थे। इसके अलावा उन्होंने कोहली से मुलाकात भी की थी। इसका वीडियो काफी पहले आया था। हालांकि, तब ये क्लीयर नहीं हुआ था कि वैभव और कोहली के बीच क्या बात हुई थी।
आरसीबी ने जारी किया वीडियो
अब आरसीबी ने बातचीत का वीडियो जारी किया है। वीडियो में कोहली वैभव के बुलाने पर रुकते हैं। कोहली फिर वैभव के कंधे पर हाथ रखकर उनसे प्यार से बातचीत करते दिखते हैं। इसके बाद विराट कहते हैं, ‘यहां से ऊपर जाना है। जो हुआ है, वो अच्छे मेहनत की वजह से हुआ है। खुद पर विश्वास की वजह से हुआ है। कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है, सबके खारिज कर दो…मत सुनो। बैट और तुम…बस इस पर पूरा फोकस रखो। एक बिहारी सब पर भारी…फिर खत्म गेम।’ वीडियो में आखिर में कोहली वैभव से हाथ मिलाते हैं और दोनों मुस्कुराते हुए दिखते हैं। इस यादगार पल को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram