नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में हुई दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की असिस्टेंट प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दंपती को गिरफ्तार किया है, प्रॉपर्टी विवाद के चलते दोनों ने हत्या को अंजाम दिया था। यह चौंकाने वाला मामला 1400 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल में स्थित संपत्ति पर कब्जे की मंशा से जुड़ा है।




