Home » क्रिकेट » महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 12 जून को, इंग्लैंड करेगा मेजबानी

महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 12 जून को, इंग्लैंड करेगा मेजबानी

नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा और 2009 के उद्घाटन संस्करण के बाद पहली बार इंग्लैंड इसकी मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जाएंगे, जिनका आयोजन इंग्लैंड और वेल्स के सात प्रमुख क्रिकेट मैदानों पर किया जाएगा।

इंग्लैंड की नजरें दूसरी ट्रॉफी पर
मेजबान इंग्लैंड टीम 2009 में जीते गए पहले महिला टी20 विश्व कप की सफलता को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेगी। उस समय टीम की कप्तान रहीं शार्लोट एडवर्ड्स अब मुख्य कोच की भूमिका निभा रही हैं।
न्यूजीलैंड है मौजूदा चैंपियन
न्यूजीलैंड की महिला टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। व्हाइट फर्न्स ने 2024 में यूएई में आयोजित महिला टी20 विश्व कप जीतकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था। महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक केवल चार देशों ने खिताब जीता है। इनमें ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने रिकॉर्ड छह बार ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड एक-एक बार चैंपियन बने हैं।
पहली बार 12 टीमों की भागीदारी
टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान इंग्लैंड को सीधे प्रवेश मिला है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने आईसीसी रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई किया। इसके अलावा बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए जगह बनाई। खास बात यह है कि नीदरलैंड्स पहली बार महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगा।

ग्रुप इस प्रकार हैं

ग्रुप-A

  • ऑस्ट्रेलिया
  • बांग्लादेश
  • भारत
  • नीदरलैंड्स
  • पाकिस्तान
  • दक्षिण अफ्रीका

ग्रुप-B

  • इंग्लैंड
  • आयरलैंड
  • न्यूजीलैंड
  • स्कॉटलैंड
  • श्रीलंका
  • वेस्टइंडीज

ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम पांच-पांच मैच खेलेगी। दोनों समूहों से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

इन प्रतिष्ठित मैदानों पर होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट के मैच इंग्लैंड के प्रमुख क्रिकेट मैदानों पर खेले जाएंगे।

  • ओल्ड ट्रैफर्ड
  • हेडिंग्ले
  • एजबेस्टन
  • काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
  • यूटिलिटा बाउल
  • द ओवल
  • लॉर्ड्स

कब होंगे सेमीफाइनल और फाइनल?
वार्म-अप मुकाबलों की शुरुआत छह जून से डर्बी, लॉफबोरो और कार्डिफ में हो चुकी है।

  • पहला सेमीफाइनल: 30 जून, द ओवल
  • दूसरा सेमीफाइनल: 2 जुलाई, द ओवल
  • फाइनल: 5 जुलाई, लॉर्ड्स
Facebook
X
WhatsApp
Telegram