Home » कोरबा » कोरबा: पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़े दो युवक, बोले- TI ने जानवरों की तरह पीटा, रिश्वत ली

कोरबा: पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़े दो युवक, बोले- TI ने जानवरों की तरह पीटा, रिश्वत ली

कोरबा । कोरबा में 2 युवकों ने TI पर मारपीट और साढ़े 23 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। गुरुवार सुबह दोनों पानी टंकी पर चढ़ गए। उनकी मांग है कि TI को बर्खास्त किया जाएगा। कार्रवाई नहीं होने पर सुसाइड की बात कही है।

पानी टंकी पर चढ़े एक युवक के कहा कि रास्ते से जबरदस्ती उठाकर TI ने हमें जानवरों की तरह हमको मारा हैं, उनको बर्खास्त किया जाए। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अफसर युवकों समझाइश देने में जुटे हुए हैं।

यह मामला जुआ से जुड़ा हुआ है। इधर इस मामले में TI आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक जुआ फड़ चलाते हैं। फिलहाल मौके पर पहुंचे अफसर और ग्रामीण दोनों युवकों को समझाइश देकर नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पानी टंकी पर चढ़े युवकों का नाम रफीक मोहम्मद (22) और दीपेश निर्मलकर (23) है और ग्राम नेवसा के रहने वाले हैं। उन्होंने हरदीबाजार TI प्रमोद कुमार डनसेना पर मारपीट और साढ़े 23 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

मंगलवार को पुलिस ने उन्हें ग्राम सिरली के पास से पकड़ा। उनका आरोप है कि थाने ले जाकर जुआ खेलाते हो कहकर लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। उन्हें दीपका ले जाकर भागते हुए गिर गए हैं का झूठा बयान जबरन लिखवाया गया।

जुआ कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद

हालांकि, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पर जबरन घरों में घुसकर लोगों को थाने ले जाने का आरोप लगाया है।

गुरुवार सुबह कार्रवाई से नाराज रफीक और दीपेश पेट्रोल लेकर गांव के पानी टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि TI प्रमोद कुमार डनसेना बेरहमी से पीटा और छोड़ने के बदले 23,500 रुपए लिए।

युवकों को समझाने में जुटा प्रशासन

फिलहाल पुलिस-प्रशासन की टीम उन्हें सझाइश देने में जुटी हुई है। वहीं, जुए खिलाने के मामले गिरफ्तार अनवर अली की पत्नी शफीना बेगम ने बताया कि मंगलवार को ही पुलिस ने पति घर से गिरफ्तार अपने साथ ले गए।

दूसरे दिन दोबारा आकर पति के बारे पूछा, जबकि पुलिसवाले ही उन्हें अपने साथ ले गए थे। 4 दिन से पति घर नहीं आए हैं। उन्होंने इसका जिम्मेदार पुलिसवालों के बताया है। साथ ही उन्होंने पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।

TI ने आरोपों को बताया निराधार

इस मामले में TI प्रमोद कुमार डनसेना ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक क्षेत्र में जुआ फड़ संचालित करते हैं। सूचना मिलने पर उन्हें पकड़ा गया था और उनके खिलाफ धारा 151 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram