नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अब सिर्फ एक अरबपति नहीं रहे, बल्कि उन्होंने संपत्ति के मामले में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जो अब तक किसी भी व्यक्ति ने नहीं किया था। रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स के रिकॉर्ड 75 अरब डॉलर के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के बाद मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं।
इजराइल और सिंगापुर जैसे देशों की GDP से ज्यादा है नेटवर्थ
एलन मस्क की नेटवर्थ दुनिया के करीब 173 देशों की GDP से अधिक है। दुनिया में सिर्फ 22 ही ऐसे देश हैं, जिनकी जीडीपी मस्क की नेटवर्थ से ज्यादा है। एलन मस्क की नेटवर्थ इजराइल, सिंगापुर, वियतनाम, थाइलैंड, यूएई, नॉर्वे, मलेशिया और पाकिस्तान जैसे देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है।
अडानी-अंबानी की कुल नेटवर्थ का करीब 5 गुना
दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी 17वें स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ 112 अरब डॉलर है। वहीं, मुकेश अंबानी 23वें स्थान पर हैं, जिनकी नेटवर्थ 83.1 अरब डॉलर है। इन दोनों की नेटवर्थ को जोड़ दें, तो आंकड़ा 195.1 डॉलर आता है। यानी एलन मस्क की नेटवर्थ अडानी-अंबानी की कुल नेटवर्थ का 4.97 गुना यानी करीब 5 गुना है।
3 बार खरीद सकते हैं पाकिस्तान
पाकिस्तान की कुल जीडीपी लगभग 350 अरब डॉलर है। इसके आधार पर, मस्क अपनी कुल संपत्ति से पूरा पाकिस्तान लगभग 3 बार खरीद सकते हैं और इसके बावजूद उनके पास अरबों डॉलर (छुट्टे) बच जाएंगे।
दौलत का पैमाना
यदि मस्क बिना रुके, एक भी दिन की छुट्टी लिए बिना रोज ₹1 करोड़ खर्च करें, तो भी उनकी संपत्ति खत्म होने में 26,000 साल से ज्यादा का समय लग जाएगा।




