Home » क्रिकेट » वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 बॉल में अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 बॉल में अर्धशतक

दांबुला। भारतीय टीम की नई बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। वैभव ने इस दौरान महज 11 गेंदों पर पचासा लगाया और 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत की दमदार शुरुआत
श्रीलंका ए ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ए के लिए वैभव के साथ प्रियांश आर्या बल्लेबाजी के लिए उतरे। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू किया। इस दौरान वैभव और प्रियांश दोनों को ही कई जीवनदान भी मिले, जिसका इन दोनों ने पूरा फायदा उठाया। वैभव और प्रियांश ने इतनी तेजी से बल्लेबाजी की जिससे भारत ए ने 50 रनों का आंकड़ा महज तीन ओवर में ही पार कर लिया। वैभव यहीं नहीं रुके और उन्होंने श्रीलंका ए के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वैभव ने 11 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज पचासा लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के अनुसार)

खिलाड़ी गेंदें मैच वर्ष
वैभव सूर्यवंशी 11 भारत ए बनाम श्रीलंका ए 2026
के वीररत्न 12 रागमा क्रिकेट क्लब बनाम कुरुनेगला यूथ 2005/06
एनएलटीसी परेरा 13 श्रीलंका आर्मी बनाम ब्लूमफील्ड 2020/21
आरके क्लेनवेल्ट 14 वेस्टर्न प्रोविंस बनाम क्वाजुलु-नेटल 2010/11
एजे होलिओके 15 सरे बनाम यॉर्कशायर 1994
सलमान बट 15 नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान बनाम लाहौर ईगल्स 2008/09
Facebook
X
WhatsApp
Telegram