Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: आज एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी; कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़: आज एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी; कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में करीब 4 घंटे तक मौजूद रहेंगे। ट्रेंनिग प्रोग्राम में राहुल जिला, शहर अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे।

हालांकि, कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता दूर-दूर से पहुंचे हुए हैं। यहां कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ है कि नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत धक्का मुक्की के बीच गेट के बाहर ही रह गए।

संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती पर देंगे मंत्र

राहुल गांधी आज जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ विशेष सत्र में शामिल होंगे। वे संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती, भाजपा के खिलाफ राजनीतिक नैरेटिव और आगामी चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।

शिविर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता भी अलग-अलग सत्रों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कांग्रेस इसे आगामी चुनावों से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बड़ी कवायद मान रही है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram