Home » बिलासपुर » गेवरा रोड-रायपुर मेमू समेत जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल, 25,28 और 29 जून को नहीं चलेंगी ये गाड़ियां

गेवरा रोड-रायपुर मेमू समेत जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल, 25,28 और 29 जून को नहीं चलेंगी ये गाड़ियां

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे जोन के रायपुर मंडल के निपनिया -भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डर डी-लॉन्चिग का काम होगा। इसके लिए पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 25, 28 और 29 जून को 10 गाड़ियों को कैंसिल किया गया है। ट्रेनें कैसिंल होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ जाएंगी।

पॉवर ब्लॉक लेकर गर्डर लांचिंग का किया जाएगा काम रेलवे प्रशासन के अनुसार निपनिया -भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 755/07-09 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डरों के डी -लॉन्चिग के लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। पहला पावर ब्लॉक 24 जून की रात 10:00 बजे से 25 जून दोपहर 2:00 तक लिया जाएगा। दूसरा ब्लॉक 28 जून को 23:00 से 2:30 बजे तक लिया जाएगा। इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 28 जून को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 28 जून को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 28 जून को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 28 जून को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 25 एवं 28 जून को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 26 एवं 29 जून को गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 25 एवं 28 जून गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 26 एवं 29 जून को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 26 एवं 29 जून को गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • 28 जून को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

  • 25 एवं 28 जून को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
  • 25 एवं 28 जून को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
  • 25 जून 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी यह गाड़ी बिलासपुर रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram