बेलफास्ट। आयरलैंड ने गेंदबाजों के दम पर रोमांचक मुकाबले में भारत को एक रन से हराया। आयरलैंड ने इस तरह टी20 की विश्व चैंपियन भारत को दो मैचों सीरीज में 2-0 से हराया। आयरलैंड ने पहली बार भारत से सीरीज अपने नाम की है। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली सीरीज थी और भारत का प्रदर्शन इसमें निराशाजनक रहा।
भारत के लिए दूसरे टी20 में तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 20 रनों की पारी खेली। हर्षित राणा ने अंतिम ओवर में दमदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। हर्षित 10 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड की ओर से जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मैथ्यू हम्फ्रे और हेरी टेक्टर को एक-एक विकेट मिला।
प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी और जय मूंदड़ा।




