Home » राष्ट्रीय » BSNL ने लॉन्च किया बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन, खरीदने के लिए जरूरत होगी अतिरिक्त परमिशन की

BSNL ने लॉन्च किया बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन, खरीदने के लिए जरूरत होगी अतिरिक्त परमिशन की

नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने देश में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए बिना मोबाइल नेटवर्क के भी सीधे सैटेलाइट से जुड़कर काम करने वाला एक बेहद खास फोन लॉन्च किया है। यह फोन उन सुदूर इलाकों, जंगलों, पहाड़ों या आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी पूरी तरह काम करेगा, जहां किसी भी कंपनी का सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता है।

इस फोन के जरिए सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट्स की मदद से वॉयस कॉलिंग और मैसेजिंग की जा सकती है। आइए इस लेख में इस फोन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब जानते हैं, जैसे क्या इसे आम आदमी भी खरीद सकता है, फोन की कीमत क्या है और कहां से खरीदा जा सकता है।
ये फोन खरीदने के लिए चाहिए होगी परमिशन

बीएसएनएल के इस सैटेलाइट फोन को देश का कोई भी आम नागरिक अपनी मर्जी से सीधे नहीं खरीद सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी कारणों की वजह से इस फोन को रखने और इस्तेमाल करने के लिए सरकार के दूरसंचार विभाग से एक विशेष और अतिरिक्त परमिशन (मंजूरी) लेनी जरूरी होती है। आमतौर पर यह फोन सरकारी विभागों, सेना, आपदा प्रबंधन टीमों, समुद्री जहाजों और पहाड़ों पर काम करने वाली एजेंसियों को ही अलॉट किया जाता है।

टैक्स मिलाकर इतनी है इस सैटेलाइट फोन की कुल कीमत

अगर आप इस हाई-टेक सैटेलाइट फोन को खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पर्मिशन के साथ एक बड़ी रकम खर्च करनी होगी। बीएसएनएल द्वारा लॉन्च किए गए इस नए सैटेलाइट फोन की कुल कीमत टैक्स सहित ₹1,34,166 यानी लगभग डेढ़ लाख तय की गई है। इसके अलावा इसके कॉलिंग और मैसेजिंग पैक्स के लिए भी सामान्य मोबाइल रीचार्ज के मुकाबले अलग और अधिक शुल्क देना होता है, क्योंकि इसकी कनेक्टिविटी सीधे अंतरिक्ष के उपग्रहों से होती है।
कहां मिलेगा ये फोन?

इस फोन को आप अपनी नजदीकी मोबाइल दुकान, फ्लिपकार्ट या अमेजन जैसी किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट से बिल्कुल नहीं खरीद सकते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको सीधे अपने जिले के बीएसएनएल ऑफिस से ही आधिकारिक तौर पर संपर्क करना होगा। आवश्यक अनुमति के साथ आवेदन करने और इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने नजदीकी मुख्य बीएसएनएल दफ्तर में जा सकते हैं या फिर कस्टमर केयर नंबर +91-9465101323 पर सीधे फोन कर सकते हैं।
बिना सिम और नेटवर्क ऐसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी

यह सैटेलाइट फोन सामान्य फोन की तरह जमीन पर लगे मोबाइल टावरों पर निर्भर नहीं रहता है। इसमें एक विशेष एंटीना लगा होता है जो सीधे आसमान में तैर रहे सैटेलाइट से सिग्नल लेता है। यही वजह है कि जब देश में कोई बड़ी आपदा आती है या भूकंप के कारण सारे मोबाइल टावर गिर जाते हैं, तब भी यह फोन बिना किसी रुकावट के पूरी दुनिया से संपर्क बनाए रखने में 100% सक्षम होता है।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram