Home » कोरबा » कोरबा: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, एक युवक गंभीर घायल

कोरबा: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, एक युवक गंभीर घायल

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित नाला पुल के जर्जर मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को डायल-112 की मदद से तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कोयला लदे ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 2932 और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CB 2635 के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवतियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस मृतक युवतियों की शिनाख्त में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। पुलिस हालात को संभालने की कोशिश कर रही है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram