
कोरबा । कोरबा में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। यह मामला बालको थाना क्षेत्र के परसाभाठा शिव मंदिर के पास की घटना है। घटना गुरुवार की है।
शिव मंदिर के पास रहने वाले 22 साल के जय प्रकाश यादव ने अपने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की रात करीब 1 बजे पिता की नींद खुली तो उनकी नजर फांसी के फंदे पर लटक रहे बेटे के शव पर पड़ी तब उसके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने घर के सदस्यों को दी।
पिता ने बेटे का झूलता शव देखा
मृतक के पिता सुरती यादव ने बताया कि वह नाइट शिफ्ट में काम करने गया हुआ था। घर पर उसका बेटा जय प्रकाश और बहू मौजूद थे। जब ड्यूटी से वापस लौटने के बाद सो गया। रात में करीब 1 बजे नींद खुली तो देखा कि घर के आंगन में पेड़ पर बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। तब उसने इसकी जानकारी आसपास लोगों को दी और मौके पर पहुंचे लोगों ने संबंधित थाना बालको पुलिस को सूचना दी गई।
परिजनों की माने तो मृतक जयप्रकाश यादव पहले ड्राइवर था और गाड़ी चलाता था। जहां काम बंद होने के बाद वो घर पर ही रहता था। उसके बाद अभी मजदूरी करता था। देर रात जब घर वापस लौटा। खाना खाने के बाद वो अपने कमरे में सोने चले गया था।
परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश यादव की शादी को महज 11 महीने ही हुए थे। एक महीने बाद उसकी शादी की पहली सालगिरह थी। दंपती का कोई बच्चा नहीं था।
परिजनों की सूचना पर बालको पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।