Home » राष्ट्रीय » संसद तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, 20-25 मिनट तक चले आंसू गैस के गोले, मुख्य गेट बंद

संसद तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, 20-25 मिनट तक चले आंसू गैस के गोले, मुख्य गेट बंद

नई दिल्ली । दिल्ली में संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जंतर-मंतर से निकले CJP के प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ने लगे. हालात बिगड़ते देख सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं.

बताया जा रहा है कि कुछ प्रदर्शनकारी विजय चौक की तरफ से संसद के एक गेट तक पहुंच गए थे. इसके बाद एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए गेट बंद कर दिए गए, CISF की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं. इस दौरान संसद के बाहर सुरक्षा घेरा और सख्त कर दिया गया. आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की गई. कुछ समय के लिए सांसदों की गाड़ियों की आवाजाही भी रोक दी गई. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा. मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया. संसद के आसपास बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई ताकि कोई भी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न कर सके।

1. जंतर मंतर से संसद तक मार्च, संसद तक पहुंच गया है. इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए 20-25 मिनट तक आंसू गैस के गोले दागे.
2. प्रदर्शनकारियों के समूह को विजय चौक पर रोक लिया गया है. उधर सुरक्षा के एहतियातन संसद का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है. सांसदों के आने जाने के लिए एक छोटा गेट खुला रखा गया है.
3. प्रदर्शनकारी ऐसे वक्त में संसद पहुंचे हैं जब संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है. इस बीच गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात हुई.
4. फिलहाल रेल भवन वाले गोल चक्कर से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया है. लगातार आंसू गैस के गोली छोड़े जा रहे हैं.
5. इस प्रदर्शन के बीच राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘सरकार छात्रों के लिए संवेदनशील नहीं है अगर आपको परीक्षा करानी नहीं आती है तो आप यह जिम्मेदारी किसी और को दीजिए। आज छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ तो यह लोकतंत्र पर हमला है चंदा चोरी भी हमारा मुद्दा है। करोड़ों रुपए की लूट हो रही है प्रधानमंत्री मोदी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.
6. संसद भवन के भीतर से बहार निकले लेफ्ट के सांसद जॉन ब्रिटास अपने साथियों के साथ जंतर मंतर की तरफ जा रहे थे. उन्होंने कहा कि गेट बंद किए गए हैं.
Facebook
X
WhatsApp
Telegram