Home » राष्ट्रीय » CJP का बड़ा दावा- अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया; सांसदों से की अपील

CJP का बड़ा दावा- अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया; सांसदों से की अपील

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च के बीत प्रवक्ता सौरव दास ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को भी हिरासत में ले लिया है। उन्होंने सभी सासंदों से तुरंत सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरें और छात्रों के समर्थन में खड़े हों! पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है। इससे पहले संसद की ओर बढ़ रहे कई प्रदर्शनकारियों को भी दिल्ली पुलिस हिरासत में ले चुकी है। उधर संसद भवन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

कॉकरोच पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर करते हुए कहा, दो घंटे से ज्यादा इंतजार करने के बाद, आशुतोष रांका और मैंने जे.पी. नड्डा जी से उनके घर पर 10 मिनट के लिए मुलाकात की। हमने अपनी मांगों वाला एक लिखित पत्र उन्हें सौंपा है और उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि वे इस बीच आंतरिक स्तर पर बातचीत करेंगे। हम अभी उसी प्रक्रिया में हैं। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कथित परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा सुधारों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने सीजेपी से बातचीत शुरू करने की बात कही थी।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram