Home » राष्ट्रीय » पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल से मिले, धरना खत्म करने को कहा; कई कांग्रेसी हिरासत में

पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल से मिले, धरना खत्म करने को कहा; कई कांग्रेसी हिरासत में

नई दिल्ली। पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए हैं। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं।

कांग्रेसी पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन के बीच यहां पुलिस ने पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर से पीएम आवास तक पैदल मार्च करके पहुंचे। जब ये लोग 100 मीटर दूर थे तब मीडिया को जानकारी दी गई।

इधर, कांग्रेस के प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंच गए हैं। उनके साथ गृह सचिव गोविंद मोहन ने राहुल गांधी से धरना खत्म करने की अपील की है।

कॉकरोच जनता पार्टी का आरोप- सरकार ने हमारा समय बर्बाद किया

जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन का आज 32वां दिन है। कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि सरकार ने उनका समय बर्बाद किया है।

दीपके बोले- उन्होंने हमारे प्रतिनिधिमंडल को बुलाया। उनके मोबाइल जब्त कर लिए। आशुतोष रांका और सौरव दास को एक तरह से जेपी नड्डा के घर पर नजबंद कर दिया गया था।”

उन्होंने आरोप लगाया, “पूरा प्लान टीम को तितर-बितर करने का था, ताकि जब अफरा-तफरी मचे तो कोई वहां न हो। इसीलिए उन्होंने उन्हें पांच घंटे तक बिठाए रखा और हमारा समय बर्बाद किया। एक तरफ तो आप बातचीत के लिए बुलाते हैं और दूसरी तरफ छात्रों पर लाठियां बरसाते हैं।”

हालांकि केंद्र सरकार ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram