Home » राष्ट्रीय » धरने पर बैठे राहुल को उठाकर ले गई पुलिस, प्रियंका-अखिलेश भी हिरासत में; शिक्षा मंत्री प्रधान को हटाने की मांग

धरने पर बैठे राहुल को उठाकर ले गई पुलिस, प्रियंका-अखिलेश भी हिरासत में; शिक्षा मंत्री प्रधान को हटाने की मांग

नई दिल्ली। पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे धरने पर बैठे कांग्रेसियों को पुलिस शाम साढ़े 6 बजे उठाकर ले गई। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता को हिरासत में ले लिया है।

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर पुलिस ने वैन में बैठाया।
प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर पुलिस ने वैन में बैठाया।

सरकार ने 3 घंटे के धरने में राहुल से 2 बार बातचीत की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे तो कांग्रेसियों ने घेरा बना लिया और राहुल तक पहुंचने नहीं दिया।

राहुल की नाक पर चोट का निशान
पुलिस जब राहुल को उठाकर ले जा रही थी, तब उनकी नाक पर चोट का निशान भी दिखा।

कांग्रेसियों और पुलिस के बीच आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आखिर में 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर ले गए और बस में बैठाया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बस में सबसे आगे बैठे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव बस में सबसे आगे बैठे।
राहुल और प्रियंका को हिरासत में लेने की 2 तस्वीरें

जितेंद्र सिंह और राहुल के बीच 20 मिनट बात

पीएम आवास के पास से हटाने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन पहुंचे थे। राहुल गांधी से करीब 20 मिनट बात की। इसके बाद जितेंद्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद उन्होंने फिर राहुल से बात की।

सोशल मीडिया पोस्ट में जितेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की मांग थी कि NEET पर संसद में चर्चा हो। राहुल की यह मांग मान ली गई थी। लेकिन राहुल अपनी बात से मुकर गए। वह बोले- अब हमारी दो मांगे हैं। पहली- NEET पर संसद में चर्चा, दूसरी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram