नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के डेलिगेट्स की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने CJP प्रवक्ताओं से मुलाकात की थी।
इसके बाद कल सरकार ने कहा कि हमने 4 बार CJP को बातचीत के लिए बुलाया पर वे नहीं आए। वहीं, CJP ने कहा था कि हम बात करने नड्डा के घर नहीं जाएंगे, किसी न्यूट्रल वेन्यू पर बात हो।
हालांकि, 26 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने 27वें दिन अपना अनशन खत्म कर दिया। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन को देखते हुए आज सेंट्रल दिल्ली में राजीव चौक और लोक कल्याण मार्ग समेत 17 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। देर रात संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकैड्स तोड़े थे। CJP ने आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान भी किया है।
वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद प्रदर्शनकारी छात्र जंतर-मंतर पर जश्न मनाने लगे।
CJP बोली- हमें कैबिनेट के फैसले से मतलब नहीं
CJP के प्रवक्ता ने कहा कि पेपर लीक पर कैबिनेट के फैसले से हमें मतलब नहीं है। हम अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो जारी कर कहा था कि कैबिनेट पेपर पर जल्द फैसला लेगी।




