Home » राष्ट्रीय » दिल्ली पुलिस बोली- फेक न्यूज फैलाने वाले 400 से ज्यादा अकाउंट किए गए बंद; की जा रही सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग

दिल्ली पुलिस बोली- फेक न्यूज फैलाने वाले 400 से ज्यादा अकाउंट किए गए बंद; की जा रही सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन पर दिल्ली पुलिस ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि फेक न्यूज फैलाने वाले 400 से ज्यादा अकाउंट बंद किए गए। ऐसे ही अकाउंट ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वक्त भी एक्टिव हुए थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जा रही है।

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। उन्होंने शनिवार को वीडियो जारी कर यह जानकारी दी।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी है। कल केंद्रीय मंत्रियों से बैठक के बाद CJP ने कहा था कि अगर प्रधान का इस्तीफा नहीं होता तो 20 जुलाई जैसा एक्शन लेंगे।

इस बीच, प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं है। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच शनिवार दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी।

कल CJP ने दावा किया था कि सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने पर सहमति दी है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram