Home » राष्ट्रीय » जंतर-मंतर पर आंदोलन खत्म, तीनों मांगें पूरी; कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा-प्रदर्शनकारी अब अपने घर लौट जाएं

जंतर-मंतर पर आंदोलन खत्म, तीनों मांगें पूरी; कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा-प्रदर्शनकारी अब अपने घर लौट जाएं

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को आंदोलन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह के साथ प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। सौरभ दास ने कहा कि जंतर-मंतर पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारी अब अपने घर लौट जाएं।

रांका ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सरकार से 3 बार बातचीत हुई। हमारी तीनों मांगें मान ली गई हैं। इनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सभी केस वापस लिए जाएं और नीट पीड़ितों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए शामिल हैं।

इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल था । छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रगान गाया। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

कॉकरोच पार्टी ने कहा- सीजेपी को बदनाम करने की हुई कोशिश

सवाल: सीजेपी प्रदर्शन को बदनाम करने की कोशिश की गई। इस पर क्या कहना है?

जवाब: आंदोलन को बदनाम करने की बहुत कोशिश की गई। हमें पाकिस्तानी का टैग दिया गया। कई सारे आरोप लगे लेकिन प्रदर्शन करने वाले सिर्फ छात्र थे।

सवाल: मीडिया पर अटैक हुआ, उस पर क्या कहना है? जवाब: हमारे प्रदर्शनकारी समझदार हैं। प्रदर्शन में उपद्रवी आए उन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की। इसके बावजूद हमारे युवा डटे रहे। मीडिया के खिलाफ जिन्होंने हिंसा की। वे हमारे सपोटर्स नहीं हैं। मीडिया के मालिक और एंकर को बातचीत करनी चाहिए कि युवाओं में उनके खिलाफ इतना गुस्सा क्यों है।

सवाल: आप लोगों ने माना कि मीडिया के साथ बदतमीजी हुई, मंच से क्यों नहीं कहा?

जवाब: मैं खुद मंच संचालन कर रहा हूं। शांति बनाने की अपील करते हैं, जैसा कि हमने बोला सीजेपी के प्रदर्शन में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। पहले दिन से दो चीजें मेंटेन की। शांति और संविधान से चलें।

सौरव-आशुतोष ने कहा- हमारी लड़ाई बच्चों के लिए थी
प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया

सवाल: विपक्ष ने आपका साथ दिया, उनको रोल को कैसे देखते हैं?

जवाब: हम लोग श्रेय के लिए नहीं लड़ रहे थे। हमारी लड़ाई बच्चों के लिए थी। राजनीतिक पार्टियों का धन्यवाद करते हें जिन्होंने देश के नागरिक के तौर पर हमारा साथ दिया है। जिन पार्टियों ने अपने लेवल पर लड़ाई लड़ी। उनका स्वागत है। युवाओं को जगाने में सीजेपी का रोल रहा है।

सवाल: दिल्ली पुलिस ने कहा- पाकिस्तान से कनेक्शन मिले हैं?

जवाब: इसमें फॉरेन फंडिंग का कोई रोल नहीं है। विदेश मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है।

सवाल: आपने जो वेबसाइट बनाई उसमें पुलिसवालों की फोटो है, उसमें उपद्रवी की फोटो भी डाली जाएगी?

जवाब: हमने जो वादे किए हैं, उसे पूरा करेंगे। आगे की रणनीति बाद में तय करेंगे।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram