नई दिल्ली। विपक्षी सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला।
विपक्षी सांसद 20 जुलाई को जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। उनकी मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर जवाब दें।
इधर विपक्ष का बुधवार को भी संसद में पीएम और शाह के बयान की मांग हंगामा जारी रहा। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू होने के बाद एक मिनट में 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
वहीं राज्यसभा भी पहले 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में चर्चा को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ करीब 50 मिनट बैठक की। संसद के मानसून सत्र में अब तक 8 में से 3 बिल दोनों सदनों से पास हो चुके हैं। सरकार बाकी पांच बिलों को दोनों सदनों से पास कराने की तैयारी में है।



डिंपल यादव बोलीं- E-20 फ्यूल से इंजन खराब हो रहे
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा- E20 फ्यूल इंजन को नुकसान पहुंचा रहा है, और गाड़ी के माइलेज पर भी असर पड़ रहा है। सरकार ने इस मामले पर कोई साफ गाइडलाइन जारी नहीं की है। यह एक ऐसा मुद्दा है जो सीधे आम लोगों को प्रभावित करता है।
चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, दान पेटी रखी
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा- भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज सिर्फ राहुल गांधी पर केस करने के लिए ही हैं। वह जब चाहे पुलिस स्टेशन चली जाती हैं। उन्हें कानून की कोई समझ नहीं है।




