Home » राष्ट्रीय » संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा 1 मिनट, राज्यसभा 1 घंटे चली; मोदी-शाह और राहुल सदन में मौजूद रहे

संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा 1 मिनट, राज्यसभा 1 घंटे चली; मोदी-शाह और राहुल सदन में मौजूद रहे

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 1 मिनट चली, जबकि राज्यसभा करीब 1 घंटे चली।

लोकसभा में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। स्पीकर ओम बिड़ला ने वंदे मातरम गान के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी

मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में पीएम मोदी, शाह और राहुल गांधी भी मौजूद रहे। - Dainik Bhaskar
मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में पीएम मोदी, शाह और राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

वहीं, राज्यसभा में आखिरी दिन MMDR संशोधन बिल पास हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में उनके कार्यक्रम के बाद हुए शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया।

विपक्षी सांसद मंकी टॉय लेकर संसद परिसर में पहुंचे और नारे लगाए।
विपक्षी सांसद मंकी टॉय लेकर संसद परिसर में पहुंचे और नारे लगाए।

लोकसभा में 114 घंटे में से 96 घंटे काम नहीं हुआ मानसून सत्र में लोकसभा की 19 बैठकें हुईं। सदन की सामान्य बैठक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक होती है। दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहता है। यानी एक दिन में करीब 6 घंटे कार्यवाही का समय होता है। इस हिसाब से 19 बैठकों में करीब 114 घंटे कार्यवाही होनी थी, लेकिन यह करीब 17 घंटे 30 मिनट ही चली। यानी करीब 96 घंटे 30 मिनट कम कार्यवाही हुई। वहीं, 2025 का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चला था। इसमें लोकसभा और राज्यसभा की 21-21 बैठकें हुईं। लोकसभा में सिर्फ 37 घंटे काम हुआ था।

राज्यसभा में 114 घंटे में से 76 घंटे 40 मिनट काम नहीं हुआ

मानसून सत्र में राज्यसभा की बैठकें भी लोकसभा के बराबर रहीं और 114 घंटे कार्यवाही होनी थी, लेकिन राज्यसभा में लगभग 37 घंटे 20 मिनट काम हुआ। यानी करीब 76 घंटे 40 मिनट कम कार्यवाही हुई।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram