Home » राष्ट्रीय » ‘अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा’, NEET परीक्षा के दबाव में 19 साल के छात्र ने किया सुसाइड

‘अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा’, NEET परीक्षा के दबाव में 19 साल के छात्र ने किया सुसाइड

मुंबई। महाराष्ट्र के 19 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली है। एक और छात्र NEET पेपर की तैयारी करते हुए जिंदगी की जंग हार गया। छात्र ने मरने से पहले अपने माता-पिता के नाम सुसाइड नोट भी लिखा।

छात्र की पहचान सूरज सुभाष शिंदे के तौर पर हुई है। सूरज ने सुसाइड नोट में अपने माता-पिता से वादा किया कि वो अगले जन्म में डॉक्टर जरूर बनेगा।

NEET एस्पिरेंट ने किया सुसाइड

नीट एस्पिरेंट सूरज सुभाष शिंदे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर तालुका में स्थित खंडाला में अपने घर पर मृत पाया गया। शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि सूरज ने अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा तनाव के कारण खुदकुशी कर ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक, नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना अपने अपने घर की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में बैठकर पढ़ता था।

सूरज ने सुसाइड करने से पहले, दो लाइन का एक भावुक नोट अपने माता-पिता के लिए छोड़ा। नोट में लिखा था, ‘माफ करना, मम्मी-पापा… मैं अगले जन्म में आप लोगों के लिए जरूर डॉक्टर बनूंगा। प्लीज अपना ख्याल रखना और खुश रहना।’
नीट एग्जाम की तैयारी के दौरान सूरज के आत्महत्या करने की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परीक्षा की तैयारी करते हुए एक और बच्चे ने अपनी जिंदगी को खुद समाप्त कर दिया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram