Home » कोरबा » कोरबा: देवपहरी वाटरफॉल में 3 दोस्त टापू पर फंसे, रेस्क्यू जारी, नदी-नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी; आज भी बारिश का अलर्ट

कोरबा: देवपहरी वाटरफॉल में 3 दोस्त टापू पर फंसे, रेस्क्यू जारी, नदी-नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी; आज भी बारिश का अलर्ट

कोरबा। कोरबा के देवपहरी जलप्रपात में तीन युवक टापू पर फंसे हुए हैं। रातभर SDRF ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन जलस्तर कम नहीं हुआ। तीनों अब भी टापू पर हैं। मौके पर SDRF, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।

फोटो खींचने पहुंचे थे, अचानक बढ़ा पानी

फंसे युवकों की पहचान धनेश्वर सारथी, घनश्याम महंत और सूरज सारथी के रूप में हुई है। तीनों गुरमा श्यांग के रहने वाले हैं। बताया गया कि तीनों दोस्त सतरेंगा घूमने गए थे। वहां फोटो खींचने के बाद मौसम को देखते हुए देवपहरी जलप्रपात पहुंचे थे। जलप्रपात में फोटो खींचने के बाद जैसे ही वे वहां से निकलने वाले थे, अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। इसके चलते तीनों पानी के बीच बने टापू पर फंस गए। फिलहाल तीनों ने वहां बनी छतरी में शरण ले रखी है।

रात में रेस्क्यू टीम ने वीडियो कॉल के जरिए युवकों से संपर्क किया। बातचीत के दौरान युवकों ने बताया कि चारों तरफ अंधेरा है और कोई रोशनी नजर नहीं आ रही। टॉर्च की रोशनी से ही आसपास थोड़ा दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि वे पानी के बीच फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीम के हेड जितेन सारथी ने वीडियो कॉल पर युवकों को ढांढस बंधाते हुए घबराने से मना किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच रही है। टीम ने युवकों से पूछा कि उनके पास गर्म कपड़े हैं या नहीं। इस पर उन्होंने बताया कि वे सिर्फ रेनकोट पहने हुए हैं। रेस्क्यू टीम ने उन्हें सलाह दी कि यदि पानी का बहाव और बढ़े तो खुद को खंभे से बांधकर सुरक्षित रखें और हिम्मत बनाए रखें।

तेज बहाव, लगातार बारिश के कारण मौके तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके के लिए रवाना किया गया है। साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू के लिए कार्रवाई कर रही है।

वहीं, कोरबा में सोमवार दोपहर से हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए। दादर नाला, मानिकपुर, डिपरा पारा बाईपास और पोड़ीबहार नाला का जलस्तर बढ़ गया। दादर नाला किनारे कई घरों में बारिश का पानी घुस गया।

कोरबा के देवपहरी जलप्रपात में 3 युवक टापू पर फंसे। - Dainik Bhaskar

कोरबा के देवपहरी जलप्रपात में 3 युवक टापू पर फंसे।

कोरबा में सोमवार को लगातार बारिश से घरों में पानी घुस गया। - Dainik Bhaskar

कोरबा में सोमवार को लगातार बारिश से घरों में पानी घुस गया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram