Home » विदेश » नेपाल बॉर्डर से 18 किमी ऊपर बनी एक और झील, चीन ने दी बाढ़ की चेतावनी; 359 शव बरामद, 288 भारतीय समेत 1500 लापता

नेपाल बॉर्डर से 18 किमी ऊपर बनी एक और झील, चीन ने दी बाढ़ की चेतावनी; 359 शव बरामद, 288 भारतीय समेत 1500 लापता

काठमांडू। नेपाल में बुधवार की भीषण बाढ़ के बाद एक और बड़ी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। चीन ने बताया है कि रसुवागढ़ी बॉर्डर से 18 किमी ऊपर ल्हेंदे नदी में पानी रुकने से झील बनी है। पानी बढ़ रहा है और झील टूटने का खतरा है।

नेपाल के जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने भोटेकोशी के निचले इलाकों में लोगों को नदी किनारे से दूर रहने और सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी है। झील करीब 0.11 वर्ग किमी में फैली है। इसके टूटने पर भोटेकोशी में फिर तेज बाढ़ आ सकती है।

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन सेंट्रल टेलीविजन ने बताया कि अगले तीन दिनों (72 घंटों में) में झील में 30 लाख क्यूबिक मीटर और पानी आने की उम्मीद है, जिससे इसके टूटने का बहुत ज़्यादा खतरा है। बता दें यह झील नेपाल में छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी है।

उधर बाढ़ में अब तक 359 लोगों की मौत हो चुकी है। 8 जिलों से शव मिले हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चितवन में 132 और पूर्वी नवलपरासी में 82 हैं। करीब 1,500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 288 भारतीय भी शामिल हैं। वहीं, 21 भारतीयों को बचाया गया है, जिनमें 11 की पहचान हो चुकी है।

30 फीट ऊंची लहरें उठ रही थीं। लोग जान बचाने के लिए घर की तीसरी-चौथी मंजिल पर चढ़ गए। - Dainik Bhaskar
30 फीट ऊंची लहरें उठ रही थीं। लोग जान बचाने के लिए घर की तीसरी-चौथी मंजिल पर चढ़ गए।
त्रिशूली नदी में आई अचानक बाढ़ के बाद एक महिला को बचावकर्मी अर्थमूवर मशीन की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए - Dainik Bhaskar
त्रिशूली नदी में आई अचानक बाढ़ के बाद एक महिला को बचावकर्मी अर्थमूवर मशीन की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए
Facebook
X
WhatsApp
Telegram