Home » कोरबा » कोरबा: ESIC अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे पर मिला शव, गर्लफ्रेंड से होने वाली थी शादी; विवाद के बाद टूटा रिश्ता

कोरबा: ESIC अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे पर मिला शव, गर्लफ्रेंड से होने वाली थी शादी; विवाद के बाद टूटा रिश्ता

कोरबा । कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टर डॉ. एल्विन वे (30) ने सुसाइड कर लिया है। 29 अगस्त की शाम अस्पताल परिसर स्थित कर्मचारी आवास के बाथरूम में उनका शव नायलॉन की रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उनके हाथ पर चोट के निशान भी दिखे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि डॉक्टर ने पहले सर्जिकल ब्लेड से नस काटने की कोशिश की और इसके बाद फांसी लगा ली। हालांकि, मौत की असली वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी।

शुरुआती जांच में डॉक्टर के सुसाइड की वजह अफेयर की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि डॉ. एल्विन 11 अगस्त को कोयंबटूर गए थे। वहां दो दिन होटल में रुककर उन्होंने युवती की मां और भाई से मुलाकात की थी। 12 अगस्त को पालक्काड के एक चर्च में शादी के लिए आवेदन भी दिया था।

इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और रिश्ता टूट गया। इसके बाद कोरबा लौटने पर डॉ. एल्विन गुमसुम रहने लगे थे। पुलिस इस लव अफेयर के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

केरल के पालक्काड के रहने वाले थे डॉक्टर

डॉ. एल्विन मूल रूप से केरल के पालक्काड के रहने वाले थे। उन्होंने तमिलनाडु के कोयंबटूर से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। करीब एक साल पहले उनकी पोस्टिंग कोरबा के ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल) अस्पताल में हुई थी। वह अस्पताल परिसर में मिले कर्मचारी आवास में अकेले रहते थे।

शनिवार (29 अगस्त) सुबह 9 बजे डॉ. एल्विन की ओपीडी में ड्यूटी थी, लेकिन वे अस्पताल नहीं पहुंचे। स्टाफ ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शाम करीब 4 बजे तक संपर्क नहीं होने पर कर्मचारी उनके आवास पहुंचे।

बाथरूम में फंदे पर लटका था शव

अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की का कांच तोड़कर दरवाजा खोला गया। इसके बाद बाथरूम में उनका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस को बाथरूम में कपड़े टांगने वाले दो हैंगर के बीच रस्सी बांधकर बनाया गया फंदा मिला। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस को डॉक्टर के हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका है कि उन्होंने पहले सर्जिकल ब्लेड से नस काटने की कोशिश की होगी और इसके बाद फांसी लगा ली। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगी।

दो साल से था अफेयर

पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉ. एल्विन का कोयंबटूर की एक युवती से करीब दो साल से लव अफेयर था। दोनों की मुलाकात कोचिंग के दौरान हुई थी। परिवार भी दोनों की शादी के लिए तैयार थे।

बताया जा रहा है कि डॉ. एल्विन 11 अगस्त को कोयंबटूर गए थे। वहां वह दो दिन होटल में रुके और युवती की मां और भाई से मुलाकात की। 12 अगस्त को पालक्काड स्थित चर्च में शादी के लिए आवेदन भी दिया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और रिश्ता टूट गया।

कोरबा लौटने के बाद से डॉ. एल्विन गुमसुम रहने लगे थे। पुलिस इस लव अफेयर के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

माता-पिता को फोन कर बुलाया था

घटना से करीब तीन दिन पहले डॉ. एल्विन ने अपने माता-पिता को फोन किया था। उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कहकर उन्हें कोरबा बुलाया था। शनिवार को जब माता-पिता कोरबा पहुंचे, तब उन्हें बेटे की मौत की जानकारी मिली।

सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram