Home » कोरबा » कोरबा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर बहू को ठहराया जिम्मेदार

कोरबा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर बहू को ठहराया जिम्मेदार

कोरबा। कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मणबंध इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले महिला ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपनी बहनों को भेजा था। इसके अलावा कमरे की दीवार पर हाथ से सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसे अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घर में बेटे और बहू के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। - Dainik Bhaskar
घर में बेटे और बहू के साथ अक्सर विवाद होता रहता था।
महिला ने सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाकर बहनों को भेजा। - Dainik Bhaskar
महिला ने सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाकर बहनों को भेजा।

परिजनों के अनुसार, घटना से ठीक पहले घर में पति, बहू और बेटे के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद से आहत होकर लक्ष्मी मानिकपुरी ने 27 तारीख को आत्मघाती कदम उठाया। फांसी लगाने से पहले उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और अपनी बहनों को भेज दिया था।सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके पर कमरे की दीवार पर हाथ से लिखा सुसाइड नोट भी मिला।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि फांसी लगाने की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। कमरे की दीवार पर हाथ से लिखा हुआ मिला है, जिसमें मृतिका ने अपनी बहू को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हैंडराइटिंग एक्सपर्ट को बुलाकर लिखावट की जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मृतिका की पहचान लक्ष्मी मानिकपुरी के रूप में हुई है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मणबंध में रहती थी। उसका मायका आरामशीन पारा बस्ती में है। बताया गया कि कोरोना काल के दौरान उसके पहले पति की मौत हो गई थी। पहले पति से उसके दो बेटे हैं। इसके बाद लक्ष्मी ने 13 जून 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार कार्तिक दास से दूसरा विवाह किया था। कार्तिक दास पेशे से ठेकेदार है। उसकी पहली पत्नी से भी बच्चे हैं।

बताया जा रहा है कि घर में लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रही थी। लक्ष्मी का अपनी बहू पूर्णिमा महंत से अक्सर विवाद होता था। पूर्णिमा के पति संजय दास निजी कंपनी में काम करते हैं और उनका तीन साल का बेटा भी है।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram