कोरबा: महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य, लाभ जारी रखने के लिए 30 जून 2026 तक कराएं प्रक्रिया पूरी
कोरबा। जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के सभी पंजीकृत हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। योजना का लाभ प्राप्त कर रही सभी पात्र महिलाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ई-केवाईसी की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक शिविरों के माध्यम से की जाएगी।…


