
कोरबा: ट्रांसफार्मर की चिंगारी से टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला; कई फिट ऊपर दिखा धुंआ
कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना सुतर्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर तरुण पियूष दुकान के सामने स्थित गोदाम में हुई। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार और लपटें दिखाई दे रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोदाम













