
छत्तीसगढ़: राजधानी में 3 से 4 जगहों पर ED की दबिश, शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर के घर भी पहुंची टीम
रायपुर। रायपुर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई ठिकानों पर दबिश दी. ED की टीम चर्चित शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के घर भी पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, राजधानी में 3 से 4 अलग-अलग स्थानों पर जांच कार्रवाई की जा रही है. सुबह से ही ED के अधिकारियों की टीमें












