
छत्तीसगढ़: सराफा कारोबारी से 1 करोड़ के सोने-चांदी की उठाईगिरी; स्कूटी पर रखा बैग लेकर भागा युवक
सरगुजा। जिले में सराफा कारोबारी से 1 करोड़ की उठाईगिरी हुई है। युवक सोने-चांदी से भरा बैग लेकर भाग निकला। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ज्वेलरी दुकान संचालक का नाम अरुण देव सोनी है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, रविवार सुबह 11:30 बजे कारोबारी अपनी स्कूटी में












