ईरान युद्ध

ट्रंप को लगा एक और झटका: जापान ने होर्मुज में माइनस्वीपर तैनाती का फैसला टाला, मंत्री बोले- निर्णय नहीं लिया

टोक्यो। अमेरिका सोमवार से होर्मुज पर अपना पहरा लगाएगा। होर्मुज और परमाणु संवर्धन को लेकर यूएस-ईरान की इस्लामाबाद में बात नहीं बन पाई, जिसके बाद ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की बात कही। इस बीच समुद्र के नीचे बिछे बारूद को साफ कराने के लिए तत्पर दिख रही जापान सरकार ने अपने कदम पीछे

अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट पर करेगा नाकेबंदी, ब्रिटेन ने नाकेबंदी में शामिल होने से किया इनकार

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी लागू करने जा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोका जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि नाकेबंदी का मकसद ईरान की तेल बिक्री रोकना है। ट्रम्प के मुताबिक,

‘टोल देकर होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को रोकेंगे’: वार्ता विफल होने पर भड़के ट्रंप, नाकेबंदी का किया एलान

वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। पाकिस्तान में हुई नाकाम शांति वार्ता के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद सख्त और तीखा बयान जारी किया है, जिसने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने

ईरान बोला- होर्मुज हमारे कंट्रोल में, यहां से गुजरना है तो टोल दो; ट्रम्प ने इस रास्ते से माइंस हटाने का किया था दावा

तेहरान। अमेरिका-ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर बयानबाजी तेज हो गई है। ईरान के उप संसद अध्यक्ष हाजी बाबाई ने कहा है कि यह स्ट्रेट ईरान के कंट्रोल में है। उन्होंने इसे तेहरान की रेड लाइन बताया और कहा कि यहां से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी करेंसी रियाल में टोल देना होगा। इससे पहले

‘कूटनीति कभी खत्म नहीं होती’, US के साथ शांति वार्ता बेनतीजा रहने पर बोला ईरान; किया बड़ा इशारा

तेहरान। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच हुई वार्ता से कोई नतीजा नहीं निकला है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कूटनीति कभी खत्म नहीं होती। उन्होंने कहा, ”ये वार्ताएं 40 दिनों के थोपे गए युद्ध के बाद हुईं

अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता विफल, जेडी वेंस बोले- ‘ये तेहरान के लिए बुरी खबर’

इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अभी तक कोई समझौता नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा, खराब खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए। मेरा मानना है कि यह अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए खराब खबर है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति

ईरान बोला- शत्रुता छोड़े US तो होर्मुज से गुजरने देंगे जहाज; वेंस को सकारात्मक बातचीत की उम्मीद

इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव को खत्म करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत ईरानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार तड़के इस्लामाबाद पहुंच गया। इस बहुप्रतीक्षित वार्ता को लेकर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को विराम मिलने की उम्मीद है।

ईरान बोला-लेबनान में सीजफायर से पहले अमेरिका से बातचीत नहीं, ट्रम्प बोले- डील नहीं हुई तो फिर हमला करेंगे, जहाजों को हथियारों से लैस कर रहे

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ईरान ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित बातचीत को लेकर सख्त शर्त रख दी है। संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा है कि जब तक लेबनान में सीजफायर लागू नहीं होता तब तक बातचीत शुरू नहीं होगी। उन्होंने ईरान के फ्रीज किए गए फंड जारी करने की मांग की।गालिबाफ ने साफ किया

रिपोर्ट- ईरान ने अमेरिका से बातचीत से किया इनकार, कहा- लेबनान में सीजफायर लागू होने तक कोई डील नहीं

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ईरान ने पाकिस्तान में होने वाली सीजफायर डील में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरानी मीडिया फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान ने कहा है कि जब तक लेबनान में सीजफायर लागू नहीं हो जाता वह बातचीत नहीं करेगा। इससे पहले अमेरिकी वेबसाइट वॉल स्ट्रीट जनरल ने खबर दी थी

पाकिस्तान में होगी अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर वार्ता, US उपराष्ट्रपति वेंस आज पहुंचेंगे इस्लामाबाद

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को सीजफायर को लेकर अहम बातचीत होने वाली है। रॉयटर्स के मुताबिक यह वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के आलीशान होटल सेरेना में होगी। इसके लिए अमेरिकी डेलिगेशन आज यानी शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचेगा, जबकि ईरानी डेलिगेशन पहले ही पहुंच चुका है। इस बैठक में अमेरिका