कोरबा

कोरबा: चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में अचानक लगी आग, केबिन में धुएं का गुबार भरता देख यात्रियों में मची चीख-पुकार

कोरबा। जिले में चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के केबिन में धुएं का गुबार भरता देख यात्रियों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई। हालांकि, चालक की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार करीब 20 से 25 यात्रियों को

कोरबा: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 8 कारों से लोड भारी भरकम कंटेनर 30 फीट नीचे गिरा, चालक घायल

कोरबा। जिले में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मोरगा चौकी क्षेत्र के बड़े मदनपुर घाट पर 8 नई कारों से लोड एक भारी-भरकम कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में कंटेनर वाहन समेत उसमें लोड सभी 8 नई कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं

कोरबा: खड़े ट्रेलर से बाइक टकराई,2 युवकों की मौत; SECL प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

कोरबा। ज़िले के दीपका थाना क्षेत्र में सिरकी मोड़-बतारी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बाइक टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने दीपका-पाली मुख्य मार्ग पर करीब 7 घंटे तक चक्काजाम किया। उन्होंने सड़क पर

कोरबा में दिवाली पर दो सड़क हादसे, ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत; बाइक-स्कूटी भिड़ंत में पांच घायल

कोरबा। कोरबा जिले में दिवाली का दिन दो सड़क हादसों की खबर लेकर आया। अलग-अलग इलाकों में हुए इन हादसों में एक युवक की जान चली गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पहली घटना में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दूसरी घटना में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत

कोरबा: चर्च में जमकर हंगामा, मसीही समुदाय के लोगों ने किया चक्काजाम; इलाके में तनाव की स्थिति

कोरबा। कोरबा में रविवार दोपहर चर्च में जमकर हंगामा हो गया। हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों पर चर्च में घुसकर महिलाओं से विवाद करने और एक युवक की पिटाई करने का आरोप है। घटना के बाद मसीही समुदाय के लोगों ने कोरबा-रजगामार मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे इलाके में तनाव की स्थिति

कोरबा: धनतेरस पर लगभग 300 करोड़ का कारोबार; बाजारों में रही भीड़

कोरबा।  सार्वजनिक उपक्रमों (SECL, बालको, NTPC और CSEB) के कर्मचारियों को मिले करोड़ों रुपये के बोनस और पीआरपी भुगतान के बाद इस बार धनतेरस पर कोरबा के बाजारों में खासी रौनक देखने को मिली. चैंबर ऑफ कॉमर्स और स्थानीय व्यापारिक संगठनों से मिली जानकारी के आधार पर इस धनतेरस जिले में लगभग 300 करोड़ रुपये

कोरबा: कर्मचारियों ने वेतन-बोनस के लिए SECL कार्यालय का किया घेराव, आश्वासन मिलने के बाद हुआ प्रदर्शन समाप्त

कोरबा। कोरबा के बंसल इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, गेवरा में कार्यरत करीब 150 कर्मचारियों के लंबित वेतन और बोनस भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर दीपावली से पहले बकाया भुगतान की मांग उठाई। कर्मचारियों के

कोरबा: हाथ में डंडा लेकर निकली महिलाएं, बोलीं- ‘न बेचने देंगे, न पीने देंगे’; जिले के इस गांव में शराबबंदी लागू

कोरबा। प्रदेश में शराबखोरी के कारण गांव का माहौल बिगड़ रहा है. लोगों के घर टूट रहे हैं, तो नशे में लोग अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में कोरबा जिले के कोलगा गांव में लोगों ने एक साहसिक फैसला लिया है. सामूहिक बैठक में गांव में शराब बनाना, बेचना और पीना प्रतिबंधित

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार; पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

बालकोनगर, 6 नवंबर 2026।  भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उपक्रम श्रेणी के अंतर्गत अपने प्रदर्शनी पैवेलियन के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यह पुरस्कार बालको की संवाद प्रमुख सुश्री शुभ्रा आर. तथा जनसंपर्क अधिकारी श्री

कोरबा: सड़क हादसे दो लोगों की मौत के बाद गेवरा-टीपर मार्ग पर प्रदर्शन, लोगों ने तख्तियां लेकर कार्रवाई मांगी; 15 दिन का अल्टीमेटम

कोरबा। कोरबा के कुसमुंडा इलाके में गेवरा-टीपर मार्ग पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप है कि हादसे की वजह निर्माण कार्य में लापरवाही और यातायात की सही व्यवस्था न होना है।