
कोरबा: पिकनिक से लौटते समय ऑटो खाई में गिरा, एक की मौत; सात से अधिक घायल
कोरबा । सोमवार को सतरंगा कारीघाट से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों का ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में खरमोरा निवासी 20 वर्षीय सत्यम यादव की मौत हो गई, जबकि सात से अधिक युवक घायल हो गए। घायलों में 19 वर्षीय विष्णु कंवर, 22 वर्षीय भवानी कंवर, 23 वर्षीय नीरज













