Home » शिक्षा और रोजगार » ESIC मेडिकल-कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन 21 जून तक, MBBS और BDS की आरक्षित हैं 700 सीटें

ESIC मेडिकल-कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन 21 जून तक, MBBS और BDS की आरक्षित हैं 700 सीटें

रायपुर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने 20 मेडिकल कॉलेजों में बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए MBBS और BDS की 700 सीटें आरक्षित की हैं। इन सीटों पर प्रवेश नीट यूजी (NEET UG) मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।

श्रमायुक्त कार्यालय के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 मई तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 21 जून 2026 कर दिया गया है। यह सुविधा संगठित क्षेत्र में कार्यरत ESIC से जुड़े बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए उपलब्ध होगी। पात्र विद्यार्थी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NEET मेरिट से होगा चयन

इन आरक्षित सीटों पर प्रवेश NEET UG परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।

20 मेडिकल कॉलेजों में सीटें

देशभर के 20 ESIC मेडिकल कॉलेजों में कुल 700 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें MBBS और BDS पाठ्यक्रम शामिल हैं।

जानकारी के लिए हेल्पलाइन जारी

आवेदन या पात्रता से जुड़ी जानकारी के लिए ESIC ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2526 जारी किया है। इसके अलावा विद्यार्थी नजदीकी ESIC शाखा या क्षेत्रीय कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। श्रम विभाग ने पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की अपील की है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram