नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। रायडू ने कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने का सुझाव भी दिया है। विराट ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 69 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट से जीत दिलाई। विराट ने 38 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 69 रन बनाए। अपनी इस पारी में कोहली ने पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए।



