दिल्ली। अभिषेक शर्मा सबसे तेज टी-20 शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 बॉल में सेंचुरी जमा दी। अभिषेक ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 बॉल में शतक लगाया था।
गुरुवार को भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। अभिषेक ने 34 गेंद पर 108 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 35 गेंद पर 50 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 गेंद पर 142 रन जोड़े।
अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए। राशिद खान और अब्दुल्लाह अहमदजई को एक-एक विकेट मिले। भारत से 3 प्लेयर रनआउट हुए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।
अफगानिस्तान- इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्लाह अहमदजई, दरविश रसूली, नूर-उल-रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।




