Home » राष्ट्रीय » अस्पताल में भी सोनम वांगचुक का अनशन जारी, पत्नी ने की भावुक अपील; डॉक्टरों ने बताया कैसी है हालत?

अस्पताल में भी सोनम वांगचुक का अनशन जारी, पत्नी ने की भावुक अपील; डॉक्टरों ने बताया कैसी है हालत?

नई दिल्ली। जंतर-मंतर से सफदरजंग हॉस्पिटल शिफ्ट किए जाने के बाद भी सोनम वांगचुक का अनशन जारी है. शनिवार सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश और डॉक्टरों के परामर्श का हवाला देते हुए सोनम वांगचुक को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया था. जहां भर्ती कर उनका इलाज जारी है. इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि सोनम वांगचुक हॉस्पिटल में भी भूख हड़ताल पर ही है. उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने दावा किया कि वांगचुक ‘पूरी तरह ठीक हैं’, लेकिन सफदरजंग अस्पताल बार-बार अनुरोध करने के बावजूद उनकी मेडिकल रिपोर्ट की प्रतियां उपलब्ध नहीं करा रहा है. आंग्मो ने यह भी कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार होगा और वांगचुक भी उसमें हिस्सा लेंगे.

डॉक्टरों ने बताया सोनम वांगचुक की कैसी है हालत?

सोनम वांगचुक की चेतना पूरी तरह सामान्य है. उनका पल्स रेट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल सामान्य सीमा में हैं. लेकिन लंबे समय से उपवास करने की वजह से उनके शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत को और बिगड़ने तथा गंभीर जटिलताओं से बचाने के लिए तुरंत इलाज शुरू करना जरूरी है.

Facebook
X
WhatsApp
Telegram