भुवनेश्वर। ओडिशा तट की ओर तेजी से बढ़ रहे चक्रवात अकवान को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा एहतियाती कदम उठाया है।
चक्रवात के संभावित प्रभाव और रेल परिचालन में सुरक्षा जोखिम को देखते हुए 19, 20 और 21 नवंबर को चलने वाली कुल 39 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसमें लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ वंदे भारत, पैसेंजर और मेमू ट्रेनें भी शामिल हैं।
ट्रेनों के रद होने से ओडिशा का पड़ोसी राज्यों के साथ रेल संपर्क प्रभावित होगा। खासकर पुरी, भुवनेश्वर, कटक और बरहमपुर से आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कई प्रमुख ट्रेनें भी रद
रदकी गई प्रमुख ट्रेनों में भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस (20841/20842), हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस (22895/22896), टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20891/20892) और पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ एक्सप्रेस (22883/22884) शामिल हैं।
ये ट्रेनें हुईं रद्द
- 19 नवंबर 2026
- ट्रेन नंबर 12881 – शालीमार-पुरी एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 58532 – विशाखापत्तनम-ब्रह्मपुर पैसेंजर
- ट्रेन नंबर 18017 – भंजपुर-पुरी एक्सप्रेस
- 20 नवंबर 2026
- 68446 – पलासा-कटक पैसेंजर
- 68445 – कटक-पलासा पैसेंजर
- 68433 – कटक-गुनुपुर मेमू
- 68434 – गुनुपुर-कटक मेमू
- 68420 – पलासा-भुवनेश्वर मेमू
- 68419 – भुवनेश्वर-पलासा मेमू
- 20841 – भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
- 20842 – विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस
- 22819 – भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम इंटरसिटी एक्सप्रेस
- 22820 – विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर इंटरसिटी एक्सप्रेस
- 22883 – पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ एक्सप्रेस
- 68403 – खुर्दा रोड-पुरी मेमू
- 68404 – पुरी-खुर्दा रोड मेमू
- 68450 – दासपल्ला-पुरी मेमू
- 68449 – पुरी-दासपल्ला मेमू
- 68421 – अंगुल-पुरी मेमू
- 68422 – पुरी-अंगुल मेमू
- 68413 – तलचर-पुरी मेमू
- 68414 – पुरी-तलचर मेमू
- 18401 – बांगरीपोसी-पुरी एक्सप्रेस
- 18402 – पुरी-बांगरीपोसी एक्सप्रेस
- 68441 – जलेश्वर-पुरी मेमू
- 68442 – पुरी-जलेश्वर मेमू
- 22895 – हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
- 22896 – पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- 20891 – टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- 20892 – ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
- * 68410 – पुरी-खुर्दा रोड मेमू
- 68409 – खुर्दा रोड-पुरी मेमू
- 18417 – पुरी-गुनुपुर एक्सप्रेस
- 18418 – गुनुपुर-पुरी एक्सप्रेस
- 68411 – भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर मेमू
- 68412 – ब्रह्मपुर-भुवनेश्वर मेमू
- 58531 – ब्रह्मपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर
- 18018 – पुरी-भंजपुर एक्सप्रेस
21 नवंबर 2026
1 ट्रेन नंबर 22884 – यशवंतपुर-पुरी गरीब रथ एक्सप्रेस
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
इसके लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) अथवा रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।




