रेवाड़ी। मुंबई के केतन हत्याकांड के बाद अब हरियाणा के रेवाड़ी से ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। इस हत्याकांड में पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति को मार डाला। नहर से पति का शव मिलने की सूचना पर पत्नी अपने मायके कसोली से माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ ससुराल जड़थल पहुंची।

उसने अंतिम संस्कार से लेकर रस्म क्रिया तक सभी सामाजिक और पारिवारिक रस्में निभाईं। परिजनों के साथ रहकर उसने पति की मौत का गहरा दुख होने का भाव भी जताया, जिससे किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ। दरअसल, रेवाड़ी के जड़थल निवासी मोनू (21) की हत्या का राज मोबाइल फोन से रिकवर हुई कॉल डिटेल और डिलीट चैट से खुला। शुरुआत में इसे हादसा मान चुके परिजनों को उस समय शक हुआ, जब पुलिस से मिले मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट मिला।
हालांकि दोनों के बीच केवल एक बार करीब तीन मिनट तक बातचीत हुई। मोबाइल से मिली चैट और कॉल डिटेल ने परिवार का शक और गहरा कर दिया। दरअसल, पुलिस ने 11 जून को मोनू का मोबाइल परिजनों को सौंपा था। मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट होने के कारण परिवार को संदेह हुआ। साइबर विशेषज्ञ से डेटा रिकवर कराने पर डिलीट चैट और कॉल रिकॉर्ड सामने आए।

इसके बाद भी परिवार ने बेटे की रस्म क्रिया पूरी होने तक किसी को अपने शक का आभास नहीं होने दिया। रस्में पूरी होने के बाद परिजनों ने मोबाइल से मिले साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
इसके बाद परिवार 21 जून और 30 जून को पुलिस उपाधीक्षक से मिला, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 2 जुलाई को पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद मामले ने गति पकड़ी और पुलिस ने आरोपी पत्नी तन्नू और प्रेमी सोनू के दोस्त हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी सोनू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने ही की थी मोनू की हत्या
रेवाड़ी के गांव जड़थल निवासी मोनू (21) की हत्या उसकी पत्नी तन्नू (19) ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। इस मामले का खुलासा मोनू की आरोपी पत्नी कसोली निवासी तन्नू और उसके प्रेमी के दोस्त मुंडनवास निवासी हरिओम की गिरफ्तारी के बाद हुआ। जांच में पता चला कि तन्नू का सोनू नाम के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के साथ मिलकर उसने पति की हत्या की साजिश रची थी।

इस हत्या कांड का खुलासा मोबाइल फोन कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुआ। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला कि तन्नू का सोनू नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने मोनू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। इस साजिश में सोनू ने अपने दोस्त हरिओम और अमन को भी शामिल किया।
मोनू को आसलवास नहर में फेंका
पुलिस के मुताबिक योजना के तहत तन्नू ने फोन कर अपने पति मोनू को गांव कसोली बुलाया। वहां पहले से मौजूद हरिओम और अमन ने उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर उसका मुंह और नाक दबाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने और घटना को दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से मोनू को आसलवास नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने गिरफ्तार तन्नू और हरिओम को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस मुख्य आरोपी सोनू और उसके साथी अमन की तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

इलेक्ट्रिक स्कूटी से दवा लेने के लिए घर से निकला था मोनू
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि गांव जड़थल निवासी रतनलाल ने आठ जून को थाना कसौला में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा मोनू रात 10 बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी से दवाई लेने के लिए घर से निकला लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। पुलिस ने मोनू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।