नई दिल्ली । NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं।
हजारों प्रदर्शनकारी इसमें शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए।
इस बीच एक शख्स CJP के विरोध में हिट (कॉकरोच मारने वाला) लेकर आया। उसे बाहर कर दिया गया। उधर प्रदर्शन वाली जगह पर नेटवर्क की समस्या है।
यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे।
अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से क्या-क्या कहा?
- सोशल मीडिया पोस्ट हटाई जा सकती हैं, लेकिन हमें खत्म नहीं किया जा सकता।
- एक महीने से हम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
- सरकार कार्रवाई करने के बजाय अकाउंट हैक और पोस्ट डिलीट कराने में लगी है।
- यह लड़ाई लंबी है और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
- देश का छात्र और युवा नहीं बिका है।
- मैं इस आंदोलन के लिए अपनी आजादी कुर्बान करने को भी तैयार था।
- आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहेगा।
जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन तेज, अभिजीत दीपके ने शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील की
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र, युवा पेशेवर और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों से आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से किताब और तिरंगा लेकर आने को कहा तथा पुलिसकर्मियों को सम्मान के तौर पर फूल देने की भी बात कही। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अभिजीत दीपके को गिरफ्तार किया गया तो वह छह सप्ताह का उपवास करेंगे।
‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें’, जंतर-मंतर पर बोले दीपके
जंतर-मंतर पर NEET 2026 पेपर लीक और CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जीजेपी का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। दिल्ली पुलिस ने शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दी है।
भारी पुलिस तैनाती के बीच संसद मार्ग पर जुटे समर्थक
दिल्ली के संसद मार्ग इलाके में भारी पुलिस तैनाती के बीच बड़ी संख्या में समर्थक जुटते दिखाई दिए। प्रदर्शन स्थल के आसपास लोगों की भीड़ नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मौजूदगी दर्ज कराते नजर आए। संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, 4 तस्वीरें…
सुबह- 7:45 बजे: अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे

सुबह- 10:30 बजे, अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पहुंचे

दोपहर-12:00 बजे, अभिजीत मंच पर खड़े हुए, शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

दोपहर- 12:30 बजे, CJP का दावा- हजारों प्रदर्शनकारी शामिल







