Home » खेल » कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 15 मिनट में 2 गोल्ड, जूडो में अस्मिता-हर्ष चैंपियन, थोड़ी देर में यामिनी का फाइनल; इंडिया को अब तक 19 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 15 मिनट में 2 गोल्ड, जूडो में अस्मिता-हर्ष चैंपियन, थोड़ी देर में यामिनी का फाइनल; इंडिया को अब तक 19 मेडल

ग्लासगो। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 मिनट के अंदर 2 गोल्ड जीत लिए हैं। जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह चैंपियन बने। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत ने पहली बार जूडो में गोल्ड मेडल जीता है।

शुक्रवार रात 8:56 बजे अस्मिता डे ने विमेंस 48 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वाच को 2-1 से हराया। इसके बाद रात 9:11 बजे हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराकर दूसरा गोल्ड दिलाया।

थोड़ी ही देर में यामिनी मौर्य जूडो की विमेंस 57 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में उतरेंगी। कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल टैली में भारत 9वें स्थान पर पहुंच गया है। अब तक भारत 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 19 मेडल जीत चुका है।

कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल टैली

बॉक्सिंग में भी 5 गोल्ड की उम्मीद

5 भारतीय मुक्केबाजों ने बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचकर कम से कम सिल्वर मेडल पक्के कर लिए हैं। इनसे भी गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

जादुमणि सिंह ने पुरुषों की 55 kg वेट कैटेगरी में नामीबिया के खिलाड़ी को फिलिप हाउसेब को हराया। उनसे पहले प्रीति पवार, जैस्मीन लम्बोरिया, अरुंधति चौधरी और अंकुश पंघाल गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई।

महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रीति पवार ने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराया। जबकि जैस्मीन लम्बोरिया ने 57 kg में लेसोतो की रेप्लेंग मसेला को RSC से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में अंकुश पंघाल ने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 से हराया। अंकुश ने तीनों राउंड में बढ़त बनाए रखी और फाइनल में जगह बना ली।

नीरज का गोल्ड मेडल मैच रात 12:45 बजे से होगा

जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज के सामने पाकिस्तान के मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम और श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे की चुनौती होगी। फाइनल देर रात 12:45 बजे से खेला जाएगा।

रुमेश ने क्वालिफिकेशन में 82.84 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया था, जबकि नीरज 79.61 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram