कोरबा। हर साल की तरह इस साल भी पुरानी बस्ती स्थित स्कूल मैदान में इत्तेहाद कमेटी द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) डॉक्टर सलीम राज, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, कोरबा की प्रथम नागरिक महापौर संजू देवी राजपूत सहित रायपुर बिलासपुर से मेहमानों की मौजूदगी से रोजा इफ्तार में चार चांद लगा.

10 मार्च को 20 वे रोज़े के अवसर पर आयोजित रोजा इफ्तार में ढाई से 3 हजार रोजेदारों ने रोज़ा इफ्तार कर अमन चैन की दुआ मांगी
रोजा इफ्तार कार्यक्रम में कोरबा जिले समेत आसपास के उप नगरीय क्षेत्र से मुस्लिम समाज के रोज़े दार मौजूद रहे. सिख समाज,मसीह समाज एवं सिंधी सामाज सहित सभी धर्म के लोग सम्मलित हुए, जहां आपसी भाई चारे का एक नूरानी समा देखने को मिला.

उक्त रोजा इफ्तार कार्यक्रम में मेहमाने खुशुसी छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज (केबिनेट मंत्री दर्जा) ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरबा पुरानी बस्ती स्थित स्कूल प्रांगण में रोजा इफ्तार के कार्यक्रम में गंगा जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिल रही है. जहां सभी धर्म समाज के लोग एक मंच पर बैठकर रोजा इफ्तार कर रहे हैं. यही हमारे देश और प्रदेश की खूबसूरती है. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आयोजनों से न सिर्फ आपसी भाईचारा बढ़ता है,बल्कि एक दूसरे के मन से द्वेष कम होता है, इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए.

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल ने उपस्थित रोज़ादारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम एक खूबसूरत मंजर है, जिसमें सभी धर्म समाज के लोग एक जगह बैठे हैं और सभी एक साथ हाथ उठाकर देश एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ मांग रहे हैं. रमजान के मुबारक महीने में आपसी भाईचारे की यह तहजीब एक यादगार पल है जिसे भुलाया नहीं जा सकता. सभी को रमजान की मुबारकबाद देते हुए इकबाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है और आपसी समंजस्य से लोगों में मोहब्बत की अलख जागती है, उन्होंने आयोजकों को बहुत-बहुत मुबारकबाद पेश किया.
इस अवसर पर कोरबा नगर पालिका निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने भी उपस्थित समूह को रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि 1 वर्ष पहले जब मैं चुनाव मैदान पर थी, तब इस वार्ड के लोगों ने काफी उत्साह से और दिल से मेरा साथ दिया और मैं आज इस पद पर हूँ. इस बात को मैं कभी नहीं भूल सकती. आज हम इस मंच पर गंगा जमुनी तहजीब की एक झलक देख रहे हैं. देखकर मन को सुकून मिलता है कि आज कोरबा में हिंदू-मुस्लिम- सिख -इसाई एक मंच पर बैठकर मुस्लिम समुदाय के रोजा इफ्तार के कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं. यह हमारे लिए गौरव का विषय है, हमें इस परंपरा को कायम रखना चाहिए. उन्होंने सभी को रमजान की दिल्ली मुबारकबाद पेश की.
इस अवसर पर नगर पालिका निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने भी वार्ड वासियों को फिर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुस्लिम बाहुल्य वार्ड होने के बाद भी अच्छे मतों से चुनाव जीतना इस बात का संकेत है कि मुस्लिम समाज से मेरा कैसा जुड़ाव रहा है, मेरा बचपन इसी वार्ड में गुजारा है और मैं इस वार्ड में ही पला बढ़ा हूँ, जिससे कभी भी धर्म आड़े नहीं आया और आज भी हम इस मंच पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देख रहे हैं. उन्होंने सभी को रमजान की दिल्ली मुबारकबाद दी.
इस अवसर पर पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने कहा की प्रदेश के श्रम एवं आबकारी मंत्री लखन देवांगन को इस कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन विधानसभा सत्र होने की वजह से वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए, मैं प्रदेश के श्रम एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन की ओर से दी आप सभी को रमजान की मुबारकबाद पेश करता हूं.
कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद रब्बानी ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन विमान जमात के अध्यक्ष मोहम्मद अमीन शेखानी ने किया.
रोजा इफ्तार कार्यक्रम के पश्चात वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने कोरबा पुरानी बस्ती स्थित अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद रब्बानी के निवास पर जाकर सौजन्य मुलाकात की. इसके पश्चात मरकाजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ (निशु) के निवास जाकर सौजन्य भेट कर कार्यक्रम की सफलता के लिए मुबारकबाद पेश की.
भाजपा नेता आरिफ खान, वरिष्ठ भाजपा नेता और MIC सदस्य अशोक चावलानी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री साजन जोसेफ, जावेद रब्बानी, नगर निगम के सभापति, नगर निगम कोरबा के पार्षद नरेन्द्र देवांगन, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी ताज सिद्दीकी, मेमन जमात के अध्यक्ष अमीन शेखानी, कार्यवाहक अध्यक्ष फारुख मेमन, पार्षद टामेश अग्रवाल, पार्षद श्रीमती धनश्री साहू , वरिष्ठ पत्रकार रफीक मेमन, पूर्व पार्षद पूर्व पार्षद मनीष शर्मा समेत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अन्य प्रदेश पदाधिकारी समेत भाजपा एवं कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता गण एवं मुस्लिम समाज के अन्य ओहदेदार पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही.
कार्यक्रम को सफल बनाने मे इत्तेहाद कमेटी के संरक्षक मिर्जा आसिफ बेग (निशु ) मोहसिन मेमन ,सैयद एहतेशाम अली ,मोहम्मद जाकिर , मोहम्मद नदीम मो. समीर , सिबतैन रजा , मो. शाहिद , जीशान खान , दानिश मेमन , अदनान शेख , इजहार अली सहित इत्तेहाद कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ का विशेष योगदान रहा.



