Home » कोरबा » कोरबा: कार- बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

कोरबा: कार- बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

कोरबा।  जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पाली थाना क्षेत्र के चैतमा स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार से टक्कर के बाद बाइक के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कार में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार में एक महिला मरीज भी सवार थी। कार सवार रायपुर से इलाज कराकर मनेन्द्रगढ़ की ओर लौट रहे थे, तभी चैतमा के पास यह हादसा हो गया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसके टुकड़े सड़क पर दूर-दूर तक फैल गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को तुरंत कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान कराने में जुटी पुलिस

फिलहाल, मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही चैतमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान कराने के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram