Home » कोरबा » कोरबा: केबल चोरों को रस्सी से बांधकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले; पकड़े गए थे मोबाइल टावर की केबल काटते

कोरबा: केबल चोरों को रस्सी से बांधकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले; पकड़े गए थे मोबाइल टावर की केबल काटते

कोरबा। कोरबा में दो चोर मोबाइल टावर की केबल काटते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। लोगों ने उन दोनों को रस्सी से बांधकर पहले जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दावा किया जा रहा है कि जिले में 3 महीने में 33 टावरों में चोरी की घटनाएं हुई है। वहीं दो चोर जब सीतामणी स्थित राम मंदिर परिसर में लगे मोबाइल टावर की केबल काट रहे थे, तो उन्हें स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

इसके बाद उन्होंने दोनों को रस्सी से बांध दिया और जमकर पीटा। पिटाई के बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपने हिरासत में ले लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवकों के नाम एकलाख खान और लक्की बताया है। लोगों का आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे। उनके पास से गांजा, चिलम और नशीले इंजेक्शन की शीशियां भी मिली हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram