कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के ग्राम नराईबोध के ग्रामीणों ने सोमवार को भठोरा फेस का खदान बंद कर दिया है। यह कार्रवाई पुनर्वास, बसाहट और रोजगार जैसी मूलभूत मांगों को लेकर की गई है। ग्राम पंचायत के नेतृत्व में सुबह सात बजे से शुरू हुए इस आंदोलन से खदान में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में जिला प्रशासन, एसईसीएल प्रबंधन और ग्राम नराईबोध के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक हुई थी। इस बैठक में कई अहम समझौतों पर सहमति बनी थी, लेकिन आज तक उन्हें लागू नहीं किया गया है। प्रभावित ग्रामीणों को उचित बसाहट स्थल और नागरिक सुविधाएं प्रदान करने का वादा किया गया था। छूटे हुए मकानों की जीपीएस के माध्यम से पारदर्शी नापी और उचित मुआवजा भी तय हुआ था।





