कोरबा। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत करतला पुलिस ने ग्राम बडमार के जंगल में जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से नकदी, ताश, मोबाइल फोन और 10 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।
नकदी, मोबाइल और बाइक जब्त
छापेमारी के दौरान जुआरियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 5,350 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 6 मोबाइल फोन, 10 मोटरसाइकिलें और जुआ खेलने में इस्तेमाल किया गया तिरपाल बरामद किया गया।
जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णाराय (35), सर्वजीत राय (43), विजय शर्मा (48), संतोष गबेल(48), बसंत खूंटे (32) और कृष्णा दास (50) शामिल हैं। सभी करतला क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
अवैध गतिविधियों पर अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।




